15-Jul-2025 03:08 PM
448
लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक 2028 का शेड्यूल सामने आ गया है। ओलंपिक 2028 का आगाज 14 जुलाई को होगा और इसका समापन 30 जुलाई को होगा। आधिकारिक तौर पर ओलंपिक 14 जुलाई से 30 जुलाई 2028 तक आयोजित होने हैं।
तीन साल बाद लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक 2028 का शेड्यूल सामने आ गया है। ओलंपिक 2028 का आगाज 14 जुलाई को होगा और इसका समापन 30 जुलाई को होगा। आधिकारिक तौर पर ओलंपिक 14 जुलाई से 30 जुलाई 2028 तक आयोजित होने हैं। लेकिन क्रिकेट इसके कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। क्रिकेट के इवेंट 12 जुलाई से शुरू होकर 29 जुलाई तक खेले जाएंगे।
वहीं 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भारत के इवेंट के शेड्यूल की बात करें जिसे मेडल जीतने की सबसे ज्यादा संभावना है तो क्रिकेट 12 से 29 जुलाई में खेला जाएगा। इसके बाद रेसलिंग, शूटिंग, एथलेटिक्स, हॉकी, बैडमिंटन की शुरुआत होगी।
क्रिकेट (12- 29 जुलाई)- 1900 के बाद पहली बार ओलंपिक में वापसी करने वाले क्रिकेट में भारत के पास मेडल जीतने का सबसे बड़ा मौका है। 6 टीमों वाला ये टूर्नामेंट 12 से 20 जुलाई तक फेयरग्राउंड्स क्रिकेट स्टेडियम में महिला वर्ग में खेला जाएगा। पुरुष टीम अपना पहला मैच 22 जुलाई को खेलेगी। जबकि मेडल इवेंट्स मैच 29 जुलाई को होंगे।
कुश्ती (24-30 जुलाई)- 2008 के ओलंपिक खेलों के बाद से कुश्ती ने भारत के ओलंपिक मेडल में सबसे ज्यादा योगदान दिया है। इसका आयोजन 24 से 30 जुलाई तक लॉस एंजिल्स कन्वेंशन सेंटर हॉल 2 में आयोजित होगा।
शूटिंग (15-25 जुलाई)- पेरिस ओलंपिक में भारत के 6 मेडल में से तीन शूटिंग में जीते थे। ये इवेंट पहले दिन से ही शुरू होकर लॉन्ग बीच टारगेट शूटिंग हॉल में 25 जुलाई तक चलेगी।
एथलेटिक्स (15-30 जुलाई)- लॉस एंजिलिस में एक बार फिर नीरज गोल्ड के इरादे से उतरेंगे। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के लिए दूसरा ओलंपिक गोल्ड जीतने का बेहतरीन मौका है। एथलेटिक्स इवेंट 15- 24 जुलाई तक कोलिजीयम में आयोजित होंगे।
हॉकी (12-29 जुलाई)- भारत ने ओलंपिक इतिहास में हॉकी में सबसे ज्यादा आठ गोल्ड मेडल जीते हैं। लॉस एंजलिस खेलों में हॉकी के इवेंट 12 से 29 जुलाई के बीच कार्सन फील्ड पर खेले जाएंगे।
बैडमिंटन (15-24 जुलाई)- गैलेन सेंटर में होने वाले इस आयोजन में भारत के कई बड़े नाम शामिल होंगे। बैडमिंटन में सायना नेहवाल, पीवी सिंधु भारत को मेडल दिला चुकी हैं।
वेटलिफ्टिंग (24-29 जुलाई)- वेटलिफ्टिंग के इवेंट पीकॉक थियेटर में 24 से 29 जुलाई के बीच होंगे। मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।
बॉक्सिंग (15-30 जुलाई)- बॉक्सिंग के इवेंट 15 से 30 जुलाई के बीच होंगे। इस इवेंट में मेडल मैच 27 से 30 जुलाई के बीच खेले जाएंगे।
वहीं आर्चरी के इवेंट 15 से 25 जुलाई, गोल्फ 19 से 29 जुलाई, जुडो 15 से 22 जुलाई, रोइंग 15 से 22 जुलाई, स्क्वॉश के 15 से 24 जुलाई, स्विमिंग के इवेंट 22 से 30 जुलाई, टेबल टेनिस 15 से 29 जुलाई, टेनिस के इवेंट 19 से 28 जुलाई के बीच आयोजित होंगे। ओपनिंग और
क्लोजिंग सेरेमनी- लॉस एंजिलिस 2028 खेलों की ओपनिंग सेरेमनी 14 जुलाई 2028 को ईस्टर्न टाइम के अनुसार शाम 8 बजे होगी। जबकि क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन 30 जुलाई को किया जाएगा।
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
गहन सामाजिक सन्देश वाली फिल्म ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में चर्चा में
ग्वालियर फैक्ट्री संचालक का प्लॉट हड़पने का मामला
ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन: विकास और परंपरा का संगम
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
2026-02-19 17:20:14
2026-02-18 18:05:57
2025-12-22 14:20:13
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन: विकास और परंपरा का संगम
Chinese Robot Dog पर घिरी सरकार, Rahul Gandhi ने बताया PR तमाशा
20 मिलियन डॉलर का निवेश! भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA का ऐलान
Nepal Gen Z protest: काठमांडू की सड़क पर भागते रहे नेपाल के वित्त मंत्री, बरसते रहे लात-घूंसे, Video वायरल
ओली का इस्तीफा स्वीकार, कौन हैं रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह, जिसे सत्ता सौंपने की मांग कर रहे नेपाल के Gen Z आंदोलनकारी
1 घंटे कैसे खिंच गया 15 मिनट का सफर, मोदी-पुतिन की कार में सीक्रेट टॉक से उठ गया पर्दा, ट्रंप से क्या है कनेक्शन?
Vanakkam Poorvottar: PM की Manipur यात्रा से पहले आई बड़ी खबर, सरकार और Kuki-Zo Groups के बीच हुआ समझौता, राज्य में अब लौटेगी शांति
Pakistan के खिलाफ विस्फोटक पारी का इनाम, Ishan Kishan की ICC T20 Ranking के Top 10 में धांसू एंट्री
रोहित शर्मा ने मोहम्द सिराज को दी हीरे की अंगूठी, BCCI ने शेयर किया वीडियो
PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में उड़ाया गर्दा, लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से रौंदा
DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने फतह किया दिल्ली का किला, Delhi Capitals से चुकाया हिसाब
रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में आवेश खान की बेहतरीन गेंदबाजी
Copyright ©2026 LokNaad
Leave A Comment