06-May-2025 10:28 AM
915
शाहरुख खान ने मेट गाला में अपनी शानदार शुरुआत के साथ अपना आकर्षण दिखाया। किंग खान ने अपनी लोकप्रियता के अनुरूप ही कार्यक्रम में भाग लिया, इस पल को अपने नाम किया और अपनी शानदार उपस्थिति से अविस्मरणीय छाप छोड़ी।
सुपरस्टार शाहरुख खान ने न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में स्टाइल के साथ पहुंचे और मेट गाला में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने एक काले रंग का सूट पहना था। अभिनेता ने प्रतिष्ठित मेट गाला कार्यक्रम में अपनी पहली उपस्थिति के लिए सब्यसाची के परिधान में क्लासिक और शार्प लुक बरकरार रखा। अपने गले में के अक्षर के आकार का क्रिस्टल जड़ित पेंडेंट पहने तथा एक सुंदर बेंत लिए अभिनेता ने सोमवार रात न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजितसितारों से सजे कार्यक्रम में बाहें फैलाकर अपनी विशिष्ट मुद्रा प्रस्तुत की।
शाहरुख खान ने मेट गाला में अपनी शानदार शुरुआत के साथ अपना आकर्षण दिखाया। किंग खान ने अपनी लोकप्रियता के अनुरूप ही कार्यक्रम में भाग लिया, इस पल को अपने नाम किया और अपनी शानदार उपस्थिति से अविस्मरणीय छाप छोड़ी। सबसे खास बात यह रही कि सुपरस्टार ने ब्लू कार्पेट पर अपना आइकॉनिक पोज दिया। अभिनेता ने तस्मानियाई सुपरफाइन ऊन से बना फर्श तक लंबा कोट पहना था, जिस पर जापानी सींग के बटन लगे हुए थे। कोट हाथ से बनाया गया है, सिंगल-ब्रेस्टेड है, जिसमें चोटीदार कॉलर और चौड़े लैपल्स हैं।
मेट गाला का विषय सुपरफाइन
इस वर्ष के मेट गाला का विषय सुपरफाइन:टेलरिंग ब्लैक स्टाइल है और सब्यसाची ने कहा कि उन्होंने इसकी व्याख्या काले रंग के परिधान को आत्म-अभिव्यक्ति के रूप में उजागर करने के रूप में की है जो सामाजिक, नस्लीय और लैंगिक मानदंडों को चुनौती देता है। डिजाइनर ने अपने ब्रांड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए एक बयान में कहा, सब्यसाची के अति आकर्षक अंदाज के साथ उत्कृष्ट परिधान पहने, शाहरुख खान एक जादूगर, सुपरस्टार और आइकन हैं।
शाहरुख की प्रबंधक पूजा ददलानी ने शेयर की तस्वीरें
शाहरुख की प्रबंधक पूजा ददलानी ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर दो पोस्ट साझा कीं जिनमें सब्यसाची लेबल के लोगो के साथ “किंग खान” और “किंग खान. बंगाल टाइगर” लिखा था। शाहरुख और पूजा शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे और अभिनेता के सब्यासाची के डिजाइन वाले कपड़े पहनने की पुष्टि सोमवार सुबह पूजा ने की थी।
मेट गाला एक फैशन कार्यक्रम है जो हर साल न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित किया जाता है। यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित और ग्लैमरस फैशन कार्यक्रम है, जिसमें कई हस्तियां और फैशन जगत के लोग भाग लेते हैं।
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
गहन सामाजिक सन्देश वाली फिल्म ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में चर्चा में
ग्वालियर फैक्ट्री संचालक का प्लॉट हड़पने का मामला
ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन: विकास और परंपरा का संगम
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
2026-02-19 17:20:14
2026-02-18 18:05:57
2025-12-22 14:20:13
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन: विकास और परंपरा का संगम
Chinese Robot Dog पर घिरी सरकार, Rahul Gandhi ने बताया PR तमाशा
20 मिलियन डॉलर का निवेश! भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA का ऐलान
Nepal Gen Z protest: काठमांडू की सड़क पर भागते रहे नेपाल के वित्त मंत्री, बरसते रहे लात-घूंसे, Video वायरल
ओली का इस्तीफा स्वीकार, कौन हैं रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह, जिसे सत्ता सौंपने की मांग कर रहे नेपाल के Gen Z आंदोलनकारी
1 घंटे कैसे खिंच गया 15 मिनट का सफर, मोदी-पुतिन की कार में सीक्रेट टॉक से उठ गया पर्दा, ट्रंप से क्या है कनेक्शन?
Vanakkam Poorvottar: PM की Manipur यात्रा से पहले आई बड़ी खबर, सरकार और Kuki-Zo Groups के बीच हुआ समझौता, राज्य में अब लौटेगी शांति
Pakistan के खिलाफ विस्फोटक पारी का इनाम, Ishan Kishan की ICC T20 Ranking के Top 10 में धांसू एंट्री
रोहित शर्मा ने मोहम्द सिराज को दी हीरे की अंगूठी, BCCI ने शेयर किया वीडियो
PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में उड़ाया गर्दा, लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से रौंदा
DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने फतह किया दिल्ली का किला, Delhi Capitals से चुकाया हिसाब
रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में आवेश खान की बेहतरीन गेंदबाजी
Copyright ©2026 LokNaad
Leave A Comment