04-Dec-2024 08:27 AM
312
लोकसभा में विदेश मंत्री ने चीन के साथ संबंधों को लेकर बयान दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में 13 और 14 दिसंबर को संविधान पर चर्चा होने की सूचना देते हुए मंगलवार को कहा कि यदि सदन की कार्यवाही बाधित रही तो शनिवार और रविवार को भी बैठक होगी।
संसद के शीतकालीन सत्र में आज ऐसा पहला दिन था जब दोनों सदनों में कामकाज हुआ। शीतकालीन सत्र के पहले के छह दिन पूरी तरीके से बर्बाद रहे क्योंकि विपक्ष के हंगामे की वजह से दोनों सदनों में कामकाज नहीं हो सका था। हालांकि आज भी शुरुआत में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। लेकिन सदन में कामकाज जारी रहा। तेल क्षेत्र (नियमन एवं विकास) संशोधन विधेयक 2024 को राज्यसभा से मंजूरी मिली। वहीं, लोकसभा में विदेश मंत्री ने चीन के साथ संबंधों को लेकर बयान दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में 13 और 14 दिसंबर को संविधान पर चर्चा होने की सूचना देते हुए मंगलवार को कहा कि यदि सदन की कार्यवाही बाधित रही तो शनिवार और रविवार को भी बैठक होगी।
लोकसभा की कार्यवाही
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी’ (मनरेगा) योजना के तहत बजट आवंटन का दुरुपयोग किया गया तथा ‘अपात्र’ लोगों को लाभ पहुंचाने का अपराध किया गया है। चौहान ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के पूरक प्रश्न पूछे जाने के बाद यह टिप्पणी की। बनर्जी ने पूरक प्रश्न पूछते हुए आरोप लगाया कि मनरेगा के बजट आवंटन में पश्चिम बंगाल के साथ भेदभाव किया जा रहा है और उसे देय राशि रोकी गई।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले दिनों हुई हिंसा को ‘सोची-समझी साजिश’ करार देते हुए मंगलवार को लोकसभा में मांग की कि घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को निलंबित किया जाए और उन पर हत्या का मुकदमा चलाया जाए।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान द्रमुक नेता टी आर बालू से चुटीले अंदाज में सवाल किया कि क्या वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात में अपनी पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की जब बालू ने मनरेगा से जुड़ा पूरक प्रश्न पूछा। वहीं, लोकसभा में मंगलवार को शून्यकाल शुरू होने से पहले कार्यसूची में विभिन्न मंत्रियों के नाम से अंकित दस्तावेज संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा प्रस्तुत किए जाने पर अप्रसन्नता जताते हुए अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संबंधित मंत्रियों को सदन में उपस्थित रहना चाहिए।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुछ सप्ताह पहले चीन के साथ तनाव कम करने के लिए हुए समझौते के बारे में मंगलवार को लोकसभा को सूचित किया और कहा कि इस सरकार का रुख स्पष्ट है कि बीजिंग के साथ संबंधों के विकास के लिए सीमा पर शांति जरूरी है। उन्होंने निचले सदन में भारत-चीन संबंधों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और गलवान घाटी की झड़प के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि भारत और चीन के संबंध 2020 से असामान्य रहे, जब चीन की कार्रवाइयों की वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बाधित हुई।
घूसखोर पंडित फिल्म विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने नाम बदलने का आदेश दिया
ग्वालियर में महाशिवरात्रि की तैयारियाँ: अचलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था पर जोर
भारत का बड़ा ऊर्जा फैसला: अब रूस नहीं, अमेरिका से खरीदेगा ज्यादा तेल
ग्वालियर में नाबालिग की आत्महत्या: मां के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम
थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में 'लैंड ऑफ स्माइल्स' में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च
बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की बढेगी चुनौती! निलंबित TMC नेता हुमायूं कबीर ने नई पार्टी का किया ऐलान
बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की बढेगी चुनौती! निलंबित TMC नेता हुमायूं कबीर ने नई पार्टी का किया ऐलान
North India Weather Update | कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप, झारखंड में घने कोहरे का अलर्ट
सरकार ने मनरेगा और लोकतंत्र दोनों पर बुलडोजर चला दिया..., VB G RAM G Act पर राहुल गांधी का नया वार
2025-12-22 14:04:45
2025-11-14 14:56:57
2025-11-14 14:50:55
बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की बढेगी चुनौती! निलंबित TMC नेता हुमायूं कबीर ने नई पार्टी का किया ऐलान
North India Weather Update | कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप, झारखंड में घने कोहरे का अलर्ट
सरकार ने मनरेगा और लोकतंत्र दोनों पर बुलडोजर चला दिया..., VB G RAM G Act पर राहुल गांधी का नया वार
बांग्लादेशी हिंदुओं की मदद के लिए वैश्विक हिंदू समाज को एकजुटता के साथ खड़ा होना होगाः Mohan Bhagwat
Bihar Election Results: जश्न की तैयारी में BJP, शाम 6 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे PM Modi और Nadda
20 मिलियन डॉलर का निवेश! भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA का ऐलान
Nepal Gen Z protest: काठमांडू की सड़क पर भागते रहे नेपाल के वित्त मंत्री, बरसते रहे लात-घूंसे, Video वायरल
ओली का इस्तीफा स्वीकार, कौन हैं रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह, जिसे सत्ता सौंपने की मांग कर रहे नेपाल के Gen Z आंदोलनकारी
1 घंटे कैसे खिंच गया 15 मिनट का सफर, मोदी-पुतिन की कार में सीक्रेट टॉक से उठ गया पर्दा, ट्रंप से क्या है कनेक्शन?
Vanakkam Poorvottar: PM की Manipur यात्रा से पहले आई बड़ी खबर, सरकार और Kuki-Zo Groups के बीच हुआ समझौता, राज्य में अब लौटेगी शांति
रोहित शर्मा ने मोहम्द सिराज को दी हीरे की अंगूठी, BCCI ने शेयर किया वीडियो
PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में उड़ाया गर्दा, लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से रौंदा
DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने फतह किया दिल्ली का किला, Delhi Capitals से चुकाया हिसाब
रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में आवेश खान की बेहतरीन गेंदबाजी
सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की बल्ले-बल्ले, राजस्थान रॉयल्स को रौंदा
Copyright ©2026 LokNaad
Leave A Comment