19-Mar-2025 10:00 AM
370
प्रधानमंत्री मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का न्योता दिया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक मार्च को लिखे गए पत्र को नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो के माध्यम से विलियम्स को भेजा गया है।
इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में 9 महीनों से ज्यादा वक्त से फंसी भारतवंशी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की धरती पर वापसी की तारीख और समय तय हो गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि सुनीता, उनके साथ वुच विल्मोर और दो अन्य अंतरिक्षयात्री समेत चार एस्ट्रोनॉट्स मंगलवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से धरती पर आने के लिए रवाना हो गए हैं। उम्मीद है कि ये लोग मंगलवार शाम 5:57 वजे धरती पर पहुंच सकते हैं। उस समय भारत में बुधवार तड़के 3:30 बज रहे होंगे। पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही है। इस बीच उनकी वापसी से पहले सुनीता विलियम्स को लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खत सामने आया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का न्योता दिया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक मार्च को लिखे गए पत्र को नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो के माध्यम से विलियम्स को भेजा गया है। इस पत्र को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया। मोदी ने पत्र में लिखा कि भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं। भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन में सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि आपकी वापसी के बाद हम भारत में आपसे मिलने को उत्सुक हैं। भारत के लिए अपनी सबसे प्रतिभाशाली बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी।
8-10 दिन के लिए अंतरिक्ष गई सुनीता विलियम्स को स्पेसक्राफ्ट में खराबी के कारण 254 दिन रुकना पड़ा। वे अंतरिक्ष में लगातार सबसे लंबे समय तक ठहरने वाली पहली महिला बन गई हैं। एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी का स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन उन्हें वापस लाएगा। इसमें एक अंतरिक्ष यात्री की वापसी का किराया करीब 46 करोड़ रु. है यानी 4 यात्रियों के लिए कंपनी 184 करोड़ रु. वसूलेगी। उन्होंने 2024 की दिवाली अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में ही मनाई थी। उन्होंने पूरी दुनिया को संदेश दिया था कि दिवाली का त्योहार आपकी आशाओं को जीवित रखता है।
नासा के अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने वापसी के प्रयासों के लिए स्पेसएक्स के सीईओ इलॉन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया है। सोशल मीडिया पर सुनीता ने कहा, 'हम जल्द वापस आ रहे हैं, इसलिए मेरे बिना योजनाएं न बनाएं।
यह नया भारत है, पलटवार करेगा': धुरंधर का दमदार एक्शन, देशभक्ति और जासूसी का अनोखा मिश्रण
Bihar Election Results: जश्न की तैयारी में BJP, शाम 6 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे PM Modi और Nadda
'जनसंपर्क करें, रैलियां नहीं', बिहार में खराब प्रदर्शन के बीच दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को दी सलाह
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, घर में ही होगा उनका इलाज, फैंस को राहत
Nepal Gen Z protest: काठमांडू की सड़क पर भागते रहे नेपाल के वित्त मंत्री, बरसते रहे लात-घूंसे, Video वायरल
पीएम मोदी ने हिमाचल बाढ़ का हवाई जायजा लिया, बोले- राहत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

2025-09-09 17:07:14
2025-09-08 11:02:17
2025-09-06 17:19:30
Bihar Election Results: जश्न की तैयारी में BJP, शाम 6 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे PM Modi और Nadda
'जनसंपर्क करें, रैलियां नहीं', बिहार में खराब प्रदर्शन के बीच दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को दी सलाह
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, घर में ही होगा उनका इलाज, फैंस को राहत
पीएम मोदी ने हिमाचल बाढ़ का हवाई जायजा लिया, बोले- राहत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
देवर-ससुर ने नहाते वक्त बहू का वीडियो बनाया, भाजपा सांसद की बहन का ससुराल में बुरा हाल, लोहे की रॉड से पड़ती है मार | Video
Nepal Gen Z protest: काठमांडू की सड़क पर भागते रहे नेपाल के वित्त मंत्री, बरसते रहे लात-घूंसे, Video वायरल
ओली का इस्तीफा स्वीकार, कौन हैं रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह, जिसे सत्ता सौंपने की मांग कर रहे नेपाल के Gen Z आंदोलनकारी
1 घंटे कैसे खिंच गया 15 मिनट का सफर, मोदी-पुतिन की कार में सीक्रेट टॉक से उठ गया पर्दा, ट्रंप से क्या है कनेक्शन?
Vanakkam Poorvottar: PM की Manipur यात्रा से पहले आई बड़ी खबर, सरकार और Kuki-Zo Groups के बीच हुआ समझौता, राज्य में अब लौटेगी शांति
आपकी जगह मोदी को फोन कर लूंगा...ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ट्रंप को दिया टका सा जवाब
रोहित शर्मा ने मोहम्द सिराज को दी हीरे की अंगूठी, BCCI ने शेयर किया वीडियो
PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में उड़ाया गर्दा, लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से रौंदा
DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने फतह किया दिल्ली का किला, Delhi Capitals से चुकाया हिसाब
रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में आवेश खान की बेहतरीन गेंदबाजी
सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की बल्ले-बल्ले, राजस्थान रॉयल्स को रौंदा
Copyright ©2025 LokNaad
Leave A Comment