img

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में 'लैंड ऑफ स्माइल्स' में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में 'लैंड ऑफ स्माइल्स' में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

अगर आप साल 2026 में थाईलैंड के खूबसूरत समुद्री किनारों, शानदार नजारों या किसी जरूरी बिजनेस डील के लिए वहां जाने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी वित्तीय तैयारी थोड़ी पुख्ता कर लीजिए। थाईलैंड सरकार के नए फैसले के अनुसार, अब वहां की यात्रा करना भारतीय पर्यटकों सहित सभी अंतरराष्ट्रीय मुसाफिरों के लिए पहले के मुकाबले महंगा होने वाला है।

क्या आप भी साल 2026 में थाईलैंड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं। गौरतलब है कि बैंकॉक की चकाचौंध भरी रातें हो या फुकेत के शांत समुद्र तट, पर हॉलिडे डेस्टिनेशन एन्जॉय करने का एक अलग ही अनांद आता है। अगर आप भी 2026 में 'लैंड ऑफ स्माइल्स' की ट्रिप का सपना देख रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए रैडी हो जाइए। बता दें कि, थाईलैंड सरकार एक ऐसा बड़ा बदलाव करने जा रही है जो आपकी हवाई टिकट की कीमतों को सीधा प्रभावित करेगा। यहां के मुख्य एयरपोर्ट्स से बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए अब 'एयरपोर्ट टैक्स' में बढ़ोतरी होने वाली है।

कितना खर्च बढ़ेगा?

बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड के सिविल एविएशन बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर लगने वाले एयरपोर्ट टैक्स में 53% की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। अभी तक यात्रियों से 730 बाट (करीब ₹2100) वसूले जाते थे, जिसे बढ़ाकर 1,120 बाट (लगभग ₹3200) करने का प्रस्ताव है। इसका मतलब है कि अब थाईलैंड की अगली यात्रा पर यात्रियों को करीब ₹1100 ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।

जानिए किन हवाई अड्डों पर लागू होगा नया नियम?

आपको बता दें कि, यह नया शुल्क 'एयरपोर्ट्स ऑफ थाईलैंड' (AOT) द्वारा संचालित देश की सभी 6 प्रमुख हवाई अड्डों पर लागू है, जैसे कि-

- बैंकॉक का सुवर्णभूमि और डॉन मुएंग एयरपोर्ट

- फुकेत

- चियांग माई

- हाट याई

- चियांग राय

खास बात यह है कि घरेलू उड़ानों के लिए सर्विस चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह करीब 130 बाट (370 रुपये) पर ही स्थिर रहेगा।

क्या है एयरपोर्ट टैक्स और आप इसको कैसे भरेंगे?

कुछ यात्री जरुर सोच रहे होंगे कि अब पैसा अलग से काउंटर पर देना होगा? इसका जवाब है- नहीं। 'पैसेंजर सर्विस चार्ज' एक जरुरी शुल्क है जो हवाई अड्डे की सुविधाओं, सुरक्षा और रखरखाव के लिए जाना जाता है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए यह शुल्क सीधे तौर पर आपके फ्लाइट टिकट की कीमत में एड कर दिया है। आपको बुकिंग के दौरान ही इसका भुगतान करना होगा, जिससे एयरपोर्ट पर कोई दिक्कत न हो।

कब लागू होंगी नई दरें?

अमूमन है कि एयरपोर्ट टैक्स की ये नई दरें अगले साल (2026) की शुरुआत में लागू हो सकती हैं। नियम के मुताबिक, नई दरों को लागू करने से कम से कम चार महीने पहले इसकी सार्वजानिक घोषणा की जाएगी। इस प्रस्ताव को लेकर अभी अंतिम मुहर और कुछ आधिकारिक प्रक्रियाओं को पूरा होना बाकी है।

Read more
img

'आश्रम' ने Bobby Deol की डूबती नैया लगाई पार, काम ना मिलने पर नाइट क्लब में डीजे बनकर काटे थे दिन

'आश्रम' ने Bobby Deol की डूबती नैया लगाई पार, काम ना मिलने पर नाइट क्लब में डीजे बनकर काटे थे दिन

बॉबी देओल आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी का जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। बॉबी, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। बरसात फिल्म से अपना करियर शुरु करने वाले बॉबी देओल ने शोल्जर, बादल, बिच्छू, क्रांति जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड अभिनेता और देओल फैमिली सबसे लाडले बेटे बॉबी देओल आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी का जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। बॉबी, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। बरसात फिल्म से अपना करियर शुरु करने वाले बॉबी देओल ने शोल्जर, गुप्त: द हिडिन ट्रुथ, दिल्लगी, बादल, बिच्छू, क्रांति जैसी कई फिल्मों में काम किया है। ओटीटी की दुनिया में भी वह 'आश्रम' जैसी वेब सीरीज के जरिए तहलका मचा चुके हैं। बॉबी देओल को अभिनय के गुण अपने पिता से विरासत में मिले हैं।

अपने करियर में बॉबी देओल को पिता धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल जैसी लोकप्रियता तो नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपना एक अच्छा-खासा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। बॉबी ने साल 1977 में आई फिल्म 'धर्मवीर' में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'बरसात' से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई। बॉबी को इस फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला।

उन्होंने 'सोल्जर', 'हमराज', 'बादल', 'बिच्छु' जैसी कई बेहतरीन फिल्में कीं। हालांकि, फिर उन्हें काम मिलना बंद हो गया और ये समय काफी लंबा चला। मगर, हैरानी की बात यह है कि बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाने और फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद एक वक्त ऐसा था, जब बॉबी देओल के पास काम नहीं था। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के नाइट क्लब में बतौर डीजे काम किया था।

बॉलीवुड में देओल खानदान के इस वारिस को लगभग 10 वर्षों तक कोई काम नहीं मिला। हालांकि,  इस दौरान उन्होंने भी काम मांगने का प्रयास नहीं किया। जिसके बाद आखिरकार उन्होंने साल 2016 में दिल्ली के नाइट क्लब में डीजे का काम शुरु कर दिया। बॉबी देओल के इस मुश्किल वक्त में सलमान खान मसीहा बनकर आए और इंडस्ट्री में उनकी वापसी कराई। साल 2018 में सलमान खान ने बॉबी को फिल्म 'रेस 3' का ऑफर दिया। वहीं, बॉबी को इसी दिन का इंतजार था। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म में काम किया। इससे उनकी किस्मत थोड़ी बदल गई।  फिल्म 'रेस 3' के बाद बॉबी 'हाउसफुल 4' में दिखे। फिर उन्हें मिली वेब सीरीज 'आश्रम', जो बॉबी देओल के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। अब तक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। 

फैन्स ने नहीं छोड़ा साथ

जब बॉबी देओल का वक़्त बुरा था, काम नहीं मिल रहा था। वे जब भी कहीं बाहर जाते, तो उनके फैन्स उनसे कहते कि हम आपको जल्द ही स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। तब उनको एहसास हुआ कि उनके पास फैन्स हैं, लेकिन फिल्ममेकर्स उनको काम नहीं देना चाहते। उन्होंने अपने ऊपर मेहनत करनी शुरू की। अपनी सेहत का खयाल रखने लगे। उनकी आदत नहीं थी, लोगों से मिलने की। पर काम के लिए उन्होंने खुद को बदला और जो लोग उन्हें एरोगेंट समझते थे, उनसे मिलना शुरू किया। पर कोई भी बॉबी का साथ देने के लिए राजी नहीं था।

बॉबी ने खुद के कमबैक की योजना बनाई। अपने लिए एक फिल्म प्लान की। उसके लिए दाढ़ी बढ़ाई। पर पिक्चर इन सबसे तो बनती नहीं है। इसके लिए चाहिए होता है रोकड़ा, जो बॉबी के पास था नहीं। फिल्म बंद हो गई। इस दौरान उन्होंने बिजनेस में भी हाथ आजमाए, एक रेस्तरां कम बैंक्विट हॉल खोला, सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग(CCL) में खेलना शुरू किया। बॉबी पर मीडिया ने फोकस करना भी बंद कर दिया पर 2014 वो साल रहा, जब बॉबी फिर से चर्चा में आए पर इसकी वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक अफ़वाही तमाचा था। एक इंग्लिश अखबार ने खबर छापी कि करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शराब के नशे में धुत बॉबी को एक गार्ड ने कंटाप जड़ दिया। बाद में करण ने एक ट्वीट कर कहा, ‘ये सब झूठ है, हमने बहुत मजे किए।

एनीमल जैसी बड़ी फिल्म मिलने की कहानी

एक दिन फिल्म निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ने बॉबी देओल से मुलाकात करने की इच्छा जाहिर की। मुलाकात के वक़्त वांगा रेड्डी के फोन में बॉबी की एक फोटो थी। ये वही वाला लुक था, जिसको देखकर CCL में सलमान खान ने कहा था कि ये दाढ़ी क्यों बढ़ा ली है? इसी फोटो के कारण संदीप उन्हें अपनी फिल्म ‘एनिमल’ में बतौर विलेन साइन करना चाहते थे। बॉबी को रोल मिला और उन्होंने पूरे स्वैग से फिल्म इंडस्ट्री में औपचारिक एंट्री ली।

www.prabhasakshi.com

Read more
img

हिंदी-अंग्रेजी के साथ कई भाषाओं में करेगा सपोर्ट WhatsApp

हिंदी-अंग्रेजी के साथ कई भाषाओं में करेगा सपोर्ट WhatsApp

ट्रांसलेशन सिक्योरिटी और प्राइवेसी के चलते एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत के बिना डिवाइस पर ही होगा। इसलिए यूजर्स को ट्रांसलेट फीचर का इस्तेमाल करने के लिए लैंग्वेज पैक डाउनलोड करने की जरुरत होगी, जिसका मतलब है कि ट्रांसलेशन सटीक होगी। ये प्राइवेसी के लिए जरूरी है। व्हॉट्सऐप शुरुआत में अंग्रेजी, हिंदी, रूसी, अरबी, स्पेनिश और पुर्तगाली भाषाओं का सपोर्ट करेगा।

व्हाट्सऐप जुलाई से चैट मैसेज ट्रांसलेशन फीचर पर काम कर रहा है। दरअसल, व्हाट्सऐप एक फीचर पर काम कर रहा है जो चैनल अपडेट को कई भाषाओं में ट्रांसलेट करेगा। WABetaInfo से ये खुलासा हुआ है कि, जहां एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सऐप बीटा के वर्जन 2.24.26.9 में इस फीचर का पता चला था। 

हालांकि, ये वर्तमान में बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है क्योंकि अभी भी इस पर काम चल रहा है, लेकिन WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चला है कि चैनल में नए अपडेट और चैट में मैसेज का ट्रांसलेट करने के लिए एक टॉगल होगा। 

ये ट्रांसलेशन सिक्योरिटी और प्राइवेसी के चलते एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत के बिना डिवाइस पर ही होगा। इसलिए यूजर्स को ट्रांसलेट फीचर का इस्तेमाल करने के लिए लैंग्वेज पैक डाउनलोड करने की जरुरत होगी, जिसका मतलब है कि ट्रांसलेशन सटीक होगी। ये प्राइवेसी के लिए जरूरी है। व्हॉट्सऐप शुरुआत में अंग्रेजी, हिंदी, रूसी, अरबी, स्पेनिश और पुर्तगाली भाषाओं का सपोर्ट करेगा, लेकिन बाद में और भी भाषाओं को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, व्हॉट्सऐप की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है कि ये ट्रांसलेशन फीचर सभी के लिए कब पेश किया जाएगा। 

कंपनी ने पहले डेस्कटॉप और मोबाइल यूजर्स के लिए नए कॉलिंग फीचर की घोषण की है। शुरुआत में व्हाट्सऐप यूजर्स अब ग्रुप के सभी मेंबर्स को परेशान किए बिना कॉल के लिए ग्रुप चैट से खास मेंबर्स का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा वीडियो कॉल के लिए 10 इफेक्ट्स का भी चयन किया जा सकता है। डेस्कटॉप पर व्हॉट्सऐप, कॉल करना, कॉल लिंक क्रिएट करना या यूजर्स द्वारा कॉल टैब पर क्लिक करने पर डायरेक्ट नंबर डायल करना आसान बनाता है। व्हॉट्सऐप का ये भी कहना है कि अब आप 1:1 और ग्रुप कॉल के लिए हाई रेजोल्यूशन वाले वीडियो पा सकते हैं।

Read more
img

Srinagar की Dal Lake में Uber के जरिये बुक करिये Shikara Ride, किराया भी कम होगा

Srinagar की Dal Lake में Uber के जरिये बुक करिये Shikara Ride, किराया भी कम होगा

प्रभासाक्षी संवाददाता ने उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उबर शिकारा यात्रियों को शिकारा की सवारी के लिए एक सहज अनुभव देने के लिए प्रौद्योगिकी और परंपरा को मिश्रित करने का हमारा विनम्र प्रयास है।

कश्मीर घूमने जाने वाले पर्यटक विश्व प्रसिद्ध डल झील में शिकारा की सैर अवश्य करते हैं। लेकिन यह शिकारा शाम को नहीं मिल पाते और कई बार इनका किराया भी बहुत ज्यादा होता है। कश्मीर में सर्दियों में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं इसलिए उनकी शिकारा राइड को आसान बनाने के लिए उबर ने एक बड़ी पहल की है। हम आपको बता दें कि अब आप उबर एप के माध्यम से शिकारा राइड बुक कर सकते हैं जोकि आपके समय के मुताबिक और किफायती दाम में होगी। हम आपको बता दें कि उबर शिकारा एशिया की पहली जल परिवहन सेवा है और यह वेनिस जैसे यूरोपीय शहरों की सेवाओं जैसी है। उबर शिकारा के लिए बुकिंग न्यूनतम 12 घंटे के नोटिस के साथ 15 दिन पहले तक की जा सकती है।

 

Read more
img

ओला इलेक्ट्रिक 39,999 रुपये की कीमत वाले ई-स्कूटर के साथ वाणिज्यिक खंड में उतरी

ओला इलेक्ट्रिक 39,999 रुपये की कीमत वाले ई-स्कूटर के साथ वाणिज्यिक खंड में उतरी

ओला इलेक्ट्रिक ने वाणिज्यिक खंड में उतरने की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने ‘गिग’ कर्मियों को लक्षित करते हुए 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले ‘गिग’ स्कूटर की श्रृंखला पेश की। ऑनलाइन मंच के लिए काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को ‘गिग’ कर्मचारी कहा जाता है।

नयी दिल्ली । ओला इलेक्ट्रिक ने वाणिज्यिक खंड में उतरने की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने ‘गिग’ कर्मियों को लक्षित करते हुए 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले ‘गिग’ स्कूटर की श्रृंखला पेश की। ऑनलाइन मंच के लिए काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को ‘गिग’ कर्मचारी कहा जाता है। कंपनी ने शहरी यात्रियों के निजी इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 जेड भी पेश किया है। इसकी कीमत 59,999 रुपये है। ‘गिग’ श्रृंखला के दो संस्करण को ‘गिग’ कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

जिनकी शुरुआती कीमतें क्रमशः 39,999 रुपये और 49,999 रुपये (शोरूम कीमत) हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा, यह श्रृंखला बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) खरीद तथा किराये के लिए उपलब्ध होगी। यह 25 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ एक बार चार्ज करने पर 112 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगा। इसके साथ 1.5 किलोवाट प्रति घंटे की एक अलग से बैटरी भी आती है जिसे हटाया जा सकता है।

ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भाविश अग्रवाल ने कहा, ‘‘ ओला ‘गिग’ और एस1 जेड स्कूटर की श्रृंखला को पेश करने के साथ हम ईवी स्वीकार्यता में और तेजी लाएंगे...’’ एस1 जेड श्रृंखला के तहत कंपनी ने दो संस्करण ‘एस1 जेड’ और ‘एस1 जेड+’ पेश किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत क्रमश: 59,999 रुपये और 64,999 रुपये है। कंपनी ने अपना पावरपॉड भी पेश किया, जो एक इन्वर्टर है जो पोर्टेबल बैटरी का उपयोग करके घरों में बिजली देता है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।

Read more
img

WhatsApp की इस ट्रिक से छुपा सकते हैं अपनी प्राइवेट चैट, यहां जानें आसान तरीका

WhatsApp की इस ट्रिक से छुपा सकते हैं अपनी प्राइवेट चैट, यहां जानें आसान तरीका
चैट्स को लॉक करने के लिए ये फीचर काफी कमाल का है, लेकिन इसकी एक कमी ये है कि लॉक चैट्स को वॉट्सऐप के लॉक्ड चैट फोल्डर में जाकर देखा जा सकता है। इसी कमी को दूर करने के लिए वॉट्सऐप ने सीक्रेट कोड फीचर को लॉन्च किया। इस फीचर की मदद से आप अपने लॉक्ड चैट्स की प्राइवेसी को और बेहतर कर सकते हैं। WhatsApp ने यूजर्स की प्राइवेसी के लिए चैट लॉक फीचर रोलआउट किया था। चैट्स को लॉक करने के लिए ये फीचर काफी कमाल का है, लेकिन इसकी एक कमी ये है कि लॉक चैट्स को वॉट्सऐप के लॉक्ड चैट फोल्डर में जाकर देखा जा सकता है। इसी कमी को दूर करने के लिए वॉट्सऐप ने सीक्रेट कोड फीचर को लॉन्च किया। इस फीचर की मदद से आप अपने लॉक्ड चैट्स की प्राइवेसी को और बेहतर कर सकते हैं। ये फीचर यूजर्स को चैट लिस्ट से लॉक्ड चैट्स फोल्डर को हाइड करने का ऑप्शन देता है। इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद लॉक्ड चैट्स को देखने के लिए सर्च बार में आपको सीक्रेट कोड को टाइप करना होगा। ऐसे सेट करें सीक्रेट कोड 1. वॉट्सऐप ओपन करें और लॉक्ड चैट्स फोल्डर में जाएं। 2. अब ऊपर राइट साइड में दिए गए ओवरफ्लो मेन्यू पर टैप करें। 3. चैट लॉक सेटिंग्स को सेलेक्ट करें। 4. सीक्रेट कोड पर टैप करें। 5. कोड एंटर करें। इस कोड के लिए आप लेटर्स या इमोजी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं। 6. नेक्स्ट पर टैप करके सीक्रेट कोड को फिर से एंटर करें। 7. सीक्रेड कोड्स मैच का मैसेज दिखने पर Done सेलेक्ट करें। इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका सीक्रेट कोड सेटअप हो जाएगाय़ आप चाहें, तो चैट लिस्ट से लॉक्ड चैट्स को हाइड भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको चैट लॉक सेटिंग्स में वापस जाकर हाइड लॉक्ड चैट्स के बगल में दिए गए टॉगल पर टैब करना होगा। लॉक्ड चैट्स को आप चैट्स टैब में सीक्रेट कोड एंटर करना होगा। अगर आप अपना सीक्रेट कोड भूल गए हैं और लॉक्ड चैट्स को ओपन नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको लॉक्ड चैट्स को क्लियर करना होगा। इसके लिए आप सेटिंग्स में दिए गए प्राइवेसी ऑप्शन में जाकर चैट लॉक पर टैब करें। यहां आपको अनलॉक और क्लियर लॉक्ड चैट्स का ऑप्शन मिल जाएगा।
Read more
img

Cloud Storage: डेटा प्रबंधन के लिए एक सुरक्षित और आसान विकल्प, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल के तरीके जानें विस्तार से

Cloud Storage: डेटा प्रबंधन के लिए एक सुरक्षित और आसान विकल्प, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल के तरीके जानें विस्तार से
क्लाउड स्टोरेज एक ऐसी सेवा है, जो डेटा को इंटरनेट के माध्यम से स्टोर और एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करती है। इसमें आपके डेटा को दूरस्थ सर्वरों पर संग्रहीत किया जाता है, जिन्हें क्लाउड सर्वर कहा जाता है। डिजिटल युग में डेटा के प्रबंधन का तरीका तेजी से बदल रहा है। हर दिन हम बड़ी मात्रा में डेटा उत्पन्न करते हैं, जिसमें डॉक्यूमेंट्स, इमेजेज़, वीडियो, और अन्य फाइलें शामिल हैं। इन्हें सुरक्षित रखने और आसानी से एक्सेस करने के लिए क्लाउड स्टोरेज एक बेहतरीन समाधान बन गया है। इस लेख में हम समझेंगे कि क्लाउड स्टोरेज क्या है, इसके फायदे क्या हैं, और इसका इस्तेमाल कैसे करें। क्लाउड स्टोरेज एक ऐसी सेवा है, जो डेटा को इंटरनेट के माध्यम से स्टोर और एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करती है। इसमें आपके डेटा को दूरस्थ सर्वरों पर संग्रहीत किया जाता है, जिन्हें क्लाउड सर्वर कहा जाता है। यह सेवा प्रमुख रूप से विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदान की जाती है, जैसे गूगल ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स, वनड्राइव और अमेज़न वेब सर्विसेज (AWS)। सरल भाषा में, क्लाउड स्टोरेज का अर्थ है कि आपका डेटा एक 'वर्चुअल' स्थान पर संग्रहीत होता है, जिसे आप इंटरनेट के जरिए कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं। क्लाउड स्टोरेज के प्रमुख फायदे i. कहीं से भी डेटा एक्सेस की सुविधा क्लाउड स्टोरेज का सबसे बड़ा फायदा है कि आप अपने डेटा को दुनिया के किसी भी कोने से एक्सेस कर सकते हैं, बशर्ते आपके पास इंटरनेट कनेक्शन हो। इससे ऑफिस, घर या यात्रा के दौरान डेटा का उपयोग करना बेहद आसान हो जाता है। ii. सुरक्षा और बैकअप क्लाउड स्टोरेज सेवाएं आमतौर पर उच्च स्तरीय सुरक्षा उपाय अपनाती हैं, जिसमें डेटा एनक्रिप्शन और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन शामिल हैं। इसके अलावा, यदि आपके डिवाइस खो जाता है या खराब हो जाता है, तो भी आपका डेटा सुरक्षित रहता है और आप उसे किसी अन्य डिवाइस से रिकवर कर सकते हैं। iii. स्टोरेज स्पेस की बचत कंप्यूटर, लैपटॉप, या मोबाइल में सीमित स्टोरेज होती है। क्लाउड स्टोरेज का उपयोग करके आप अपने डिवाइस के स्टोरेज स्पेस की बचत कर सकते हैं। इससे आपके डिवाइस की परफॉरमेंस भी अच्छी रहती है। iv. साझा करने की सुविधा क्लाउड स्टोरेज का एक और महत्वपूर्ण फायदा है कि आप अपनी फाइलें दूसरों के साथ आसानी से साझा कर सकते हैं। लिंक शेयर करने से लेकर रियल-टाइम कोलैबोरेशन तक, क्लाउड स्टोरेज उपयोगकर्ताओं के लिए सहयोग को आसान बनाता है। v. स्वचालित बैकअप कुछ क्लाउड सेवाएं आपको ऑटोमैटिक बैकअप का विकल्प देती हैं, जिससे आप अपने महत्वपूर्ण डेटा को खोने से बचा सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो नियमित रूप से बड़ी मात्रा में डेटा उत्पन्न करते हैं। क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल कैसे करें? i. सेवा का चयन करें क्लाउड स्टोरेज सेवा का चयन करने से पहले यह देखना जरूरी है कि वह आपकी आवश्यकताओं के अनुसार है या नहीं। कुछ लोकप्रिय सेवाएं इस प्रकार हैं: - गूगल ड्राइव: गूगल ड्राइव 15GB का फ्री स्टोरेज स्पेस देता है और इसमें डॉक्यूमेंट एडिटिंग के लिए गूगल डॉक्स, शीट्स, और स्लाइड्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं। - ड्रॉपबॉक्स: यह सेवा 2GB का फ्री स्पेस देती है और इसमें फाइल शेयरिंग के आसान विकल्प हैं। - वनड्राइव: माइक्रोसॉफ्ट की इस सेवा में 5GB का फ्री स्टोरेज स्पेस मिलता है और यह विंडोज के साथ इंटीग्रेटेड होती है। - अमेज़न ड्राइव: यह सेवा उन उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर है जो अमेज़न इकोसिस्टम का हिस्सा हैं। ii. अकाउंट बनाएं और लॉग इन करें किसी भी क्लाउड स्टोरेज सेवा का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको उस सेवा पर एक अकाउंट बनाना होगा। उदाहरण के लिए, गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक गूगल अकाउंट की जरूरत होगी। iii. फाइल अपलोड करें क्लाउड स्टोरेज सेवा में लॉग इन करने के बाद, आप आसानी से फाइलों को अपलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल होती है और आप ड्रैग-एंड-ड्रॉप का उपयोग भी कर सकते हैं। iv. फाइलें साझा करें अपनी फाइलों को दूसरों के साथ साझा करना भी आसान है। अधिकतर सेवाओं में आप एक शेयर लिंक बना सकते हैं, जिसे आप ईमेल, व्हाट्सएप, या अन्य माध्यम से भेज सकते हैं। v. मोबाइल ऐप्स का उपयोग लगभग सभी क्लाउड स्टोरेज सेवाएं मोबाइल ऐप्स भी प्रदान करती हैं। यह सुविधा आपको चलते-फिरते अपने डेटा को एक्सेस और मैनेज करने की सहूलियत देती है। 4. क्लाउड स्टोरेज के उपयोग में ध्यान देने योग्य बातें i. इंटरनेट कनेक्शन क्लाउड स्टोरेज का उपयोग करने के लिए एक स्थिर इंटरनेट कनेक्शन होना आवश्यक है। फाइलों को अपलोड या डाउनलोड करते समय धीमा इंटरनेट कनेक्शन परेशानी का कारण बन सकता है। ii. गोपनीयता और सुरक्षा यद्यपि क्लाउड सेवाएं उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान करती हैं, फिर भी आपको अपनी फाइलों की गोपनीयता का ध्यान रखना चाहिए। महत्वपूर्ण फाइलों के लिए दोहरी सुरक्षा (मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) का उपयोग करें। iii. स्टोरेज सीमा क्लाउड स्टोरेज सेवाएं आमतौर पर एक मुफ्त योजना के साथ आती हैं, जो सीमित स्टोरेज प्रदान करती हैं। यदि आपको अधिक स्टोरेज की आवश्यकता है, तो आपको प्रीमियम प्लान खरीदना होगा। क्लाउड स्टोरेज ने हमारे डेटा प्रबंधन के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। यह न केवल डेटा को सुरक्षित और सुलभ बनाता है, बल्कि स्पेस की भी बचत करता है। इसके अलावा, साझा करने की सरल प्रक्रिया और बैकअप की सुविधा ने इसे व्यक्तिगत और व्यावसायिक उपयोग के लिए अपरिहार्य बना दिया है। यदि आप अब तक क्लाउड स्टोरेज का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो यह समय है कि आप इसे अपनाएं और अपने डेटा को एक नई सुरक्षित जगह पर ले जाएं। - अनिमेष शर्मा (www.prabhasakshi.com)
Read more
img

Google ने खास टूल की मदद से भारतीय यूजर्स के हजारों करोड़ों रुपये बचाए... Scam से छुड़ाया पीछा

Google ने खास टूल की मदद से भारतीय यूजर्स के हजारों करोड़ों रुपये बचाए... Scam से छुड़ाया पीछा

बीते वर्ष में गूगल पे यूजर्स को चार करोड़ से अधिक वॉर्निंग भेजी गई है। इन वॉर्निंग की मदद से उनके 13 हजार करोड़ रुपये के स्कैम बचाया है। गूगल अब फ्रॉड रिव्यू को हटाने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। फ्रॉड रिव्यू गूगल मैप्स की पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे थे।

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में शुमार गूगल की तरफ से हाल ही में गूगल फॉर इंडिया इवेंट का आयोजन हुआ था। कंपनी ने इस इवेंट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। इस दौरान कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने गूगल पे पेमेंट ऐप में कई नए फीचर्स को शामिल किया है। 

गूगल की मानें तो गूगप पे पेमेंट ऐप पर फ्रॉड से बचाने के लिए कंपनी ने एआई की मदद भी ली है। कंपनी ने दावा किया है कि बीते वर्ष से लेकर अब तक इस टूल की मदद से फ्रॉड होने से यूजर्स के 13 हजार करोड़ रुपये बचाए गए हैं।

गूगल का कहना है कि बीते वर्ष में गूगल पे यूजर्स को चार करोड़ से अधिक वॉर्निंग भेजी गई है। इन वॉर्निंग की मदद से उनके 13 हजार करोड़ रुपये के स्कैम बचाया है। गूगल अब फ्रॉड रिव्यू को हटाने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। फ्रॉड रिव्यू गूगल मैप्स की पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे थे। कंपनी ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में यूजर्स को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा देने के लिए नए बदलाव भी किए जाएंगे। 

गौरतलब है कि गूगल प्ले प्रोटेक्ट के साथ रियल टाइम स्कैनिंग फीचर आया है, जिसके जरिए उन ऐप्स को भी स्कैन किया जाता है जो रिस्क डिटेक्ट करते है। गूगल ने एक करोड़ से अधिक ऐप्स को वैश्विक स्तर पर डिटेक्ट किया है। अब प्लेटफॉर्म की तरफ से एंड्रॉयड डिवाइसेज को नया फ्रॉड डिटेक्शन फीचर जारी हो रहा है।

 

Read more
img

GoPro ने लॉन्च किए GoPro HERO और GoPro HERO13 Black कैमरे, जानें फीचर्स और कीमत की जानाकारी

GoPro ने लॉन्च किए GoPro HERO और GoPro HERO13 Black कैमरे, जानें फीचर्स और कीमत की जानाकारी

GoPro HERO और GoPro HERO13 Black को लॉन्च कर दिया है। GoPro HERO13 Black में 60 फ्रेम प्रति सेकंड पर 5.3K वीडियो रिकॉर्डिंग करने की क्षमता है। वहीं स्मूथ वीडियो के लिए हारपरस्मूथ स्टेबलाइजेशन शामिल है। यहां हम आपको GoPro Hero और GoPro Hero13 BLack के फीचर्स और स्पेसिफिकेशनंस से लेकर कीमत आदी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

GoPro ने बाजार में दो नए कैमरें, GoPro HERO और GoPro HERO13 Black  को लॉन्च कर दिया है। GoPro HERO13 Black में 60 फ्रेम प्रति सेकंड पर 5.3K वीडियो रिकॉर्डिंग करने की क्षमता है। वहीं स्मूथ वीडियो के लिए हारपरस्मूथ स्टेबलाइजेशन शामिल है। यहां हम आपको GoPro Hero और GoPro Hero13 BLack के फीचर्स और स्पेसिफिकेशनंस से लेकर कीमत आदी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

हीं कीमत की बात की जाए तो GoPro HERO13 Black की कीमत 44,990 रुपये,  64,990 रुपये (क्रिएटर एडिशन), 49,990 रुपये (एक्सेसरी बंडल) है। वहीं GoPro HERO की कीमत 23,990 रुपये है। 

अल्ट्रा वाइट लेंस मोड (9990 रुपये), मैक्रो लेंस मोड (12,990 रुपये), एनडी फिल्टर 4 पैक 6990 रपुये और एनामॉर्फिक लेंस मॉड की कीमत का खुलासा होना बाकी है। Contacto Magnetic Door और Power Cable Kit की कीमत 7990 रुपये है। मैग्नेटिक लैच की कीमत 25,00 रुपये, बॉल जॉइंट माउंट्स की कीमत 4000 रुपये है। क्विक ऐप सब्सक्रिप्शन की कीमत 499/वर्ष। GoPro Premium और Premium+ वर्तमान में भारत में उपलब्ध नहीं हैं। 

Read more
img

Social Media पर वायरल हो रहा Fascia की मालिश करने का ट्रेंड, जानें इसके बारे में

Social Media पर वायरल हो रहा Fascia की मालिश करने का ट्रेंड, जानें इसके बारे में

नवीनतम सोशल मीडिया ट्रेंड में से एक है झुर्रियों और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों से निपटने के लिए चेहरे की  फेशियल मसाज। फैसिया  कोलेजन से बना पतला संयोजी ऊतक है, जो शरीर की मांसपेशियों, हड्डियों और अंगों को ढंकता है।

जीवन की कुछ निश्चितताओं में से एक है हमारी त्वचा पर झुर्रियाँ पड़ना होता है। वर्ष 2023 में “एंटी-एजिंग” उद्योग वैश्विक स्तर पर लगभग 62 बिलियन डॉलर का था - और इसके बढ़ने का अनुमान है। लेकिन, हालाँकि हम सूरज और सौंदर्य प्रसाधनों के संपर्क को कम करने जैसे बदलावों के माध्यम से उम्र बढ़ने के दिखाई देने वाले संकेतों को छिपाने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन जैविक उम्र बढ़ने को उलटा नहीं किया जा सकता है।

नवीनतम सोशल मीडिया ट्रेंड में से एक है झुर्रियों और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों से निपटने के लिए चेहरे की फेशियल मसाज। फैसिया कोलेजन से बना पतला संयोजी ऊतक है, जो शरीर की मांसपेशियों, हड्डियों और अंगों को ढंकता है। फेशियल मसाज को बढ़ावा देने वाले प्रभावशाली लोगों का दावा है कि चेहरे के फेशियल भाग की मालिश करने से कुछ आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं, जिसमें चेहरे की विशेषताओं और त्वचा की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं।

चेहरा और हाथ शरीर के सबसे ज़्यादा खुले अंग हैं और अक्सर उम्र बढ़ने के लक्षण सबसे पहले यहीं दिखते हैं। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारी त्वचा की कोलेजन बनाने की क्षमता कम होती जाती है - शरीर की त्वचा, मांसपेशियों और हड्डियों का प्राथमिक निर्माण खंड जो त्वचा को चिकना और मज़बूत बनाता है - कम होती जाती है। इसके अलावा, सूरज की यूवी किरणें त्वचा में प्रवेश करती हैं और कोलेजन प्रोटीन और कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाती हैं, जिससे त्वचा की ताकत और कम हो जाती है - साथ ही झुर्रियाँ और ट्यूमर बनने को बढ़ावा मिलता है।

तो क्या फ़ेशियल मसाज से त्वचा और चेहरे की विशेषताओं का रहस्य है? 


फ़ेशियल मसाज का उद्देश्य प्रोटीन अणुओं को लंबा करना और उनकी खिंचाव की क्षमता को बढ़ाना है, मांसपेशियों से जुड़े फ़ेशिया से दबाव को कम करना, जहाँ यह फंस सकता है या नसों को फँसा सकता है, जिससे दर्द हो सकता है या हरकत सीमित हो सकती है। उदाहरण के लिए, फ़ेशियल मसाज का इस्तेमाल अक्सर पीठ पर अकड़न को कम करने और हरकत को बढ़ाने के लिए किया जाता है, जिसे आमतौर पर फ़ेशियल सिस्टम के बारे में काम करने वाले किसी व्यक्ति द्वारा किया जाता है। लेकिन शरीर की फ़ेशियल मसाज के लिए एक बढ़ती हुई स्व-देखभाल प्रवृत्ति है, जिसमें फोम रोलर्स जैसे सहायक उपकरण का उपयोग किया जाता है - और चेहरे की मालिश करके इसकी उपस्थिति बदलने की उम्मीद की जाती है।

Read more
img

प्राइवेट नौकरी के लिए ऐसी भीड़ नहीं देखी होगी... गुजरात का Video हो रहा वायरल, राहुल गांधी बोले, ये मोदी के अमृतकाल की हकीकत है

प्राइवेट नौकरी के लिए ऐसी भीड़ नहीं देखी होगी... गुजरात का Video हो रहा वायरल, राहुल गांधी बोले, ये मोदी के अमृतकाल की हकीकत है

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट के जरिए इसको लेकर भाजपा पर निशाना साथा। राहुल गांधी ने लिखा कि 'बेरोज़गारी की बीमारी' भारत में महामारी का रूप ले चुकी है और भाजपा शासित राज्य इस बीमारी का 'एपिसेंटर' बन गए हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि "बेरोजगारी की बीमारी" ने भारत में एक महामारी का रूप ले लिया है, और आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्य "इस बीमारी का केंद्र" बन गए हैं। उनकी टिप्पणी गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में 40 रिक्तियों के लिए एक फर्म द्वारा आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए लगभग 800 लोगों के आने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति की घटना पर आई थी। जिस होटल में साक्षात्कार हो रहा था, उसके प्रवेश द्वार की ओर जाने वाले रैंप पर चढ़ने की कोशिश कर रहे अभ्यर्थियों द्वारा धक्का-मुक्की की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट के जरिए इसको लेकर भाजपा पर निशाना साथा। राहुल गांधी ने लिखा कि 'बेरोज़गारी की बीमारी' भारत में महामारी का रूप ले चुकी है और भाजपा शासित राज्य इस बीमारी का 'एपिसेंटर' बन गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक आम नौकरी के लिए कतारों में धक्के खाता ‘भारत का भविष्य’ ही नरेंद्र मोदी के ‘अमृतकाल’ की हकीकत है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि पूरे भारत में रोज़गार सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है और विपक्ष इसको लेकर सरकार पर सवाल करते रहा है। हाल में खत्म हुए लोकसभा चुनाव में भी बेरोजगारी बड़ा मुद्दा था। 

ये बात भी सच है कि सरकारी नौकरियों के लिए भीड़ जबरदस्त होती है। पर भरूच में ये भीड़ प्राइवेट नौकरी के लिए थी। गुजरात के भरूच जिले में बीई केमिकल डिग्री वाले सैकड़ों से अधिक युवा एक निजी फर्म में चालीस नौकरी रिक्तियों के लिए साक्षात्कार के लिए एक होटल में भीड़ लगा रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये वीडियो 22 वर्षों से भाजपा द्वारा गुजरात की जनता से किए गए “धोखेबाज़ी मॉडल” का प्रमाण है। 

खड़गे ने कहा कि ये वीडियो 10 वर्षों से मोदी सरकार ने जिस तरह युवाओं की नौकरियाँ छीनी है, उनके भविष्य को तबाह किया है उसका ठोस सबूत भी है। सालाना दो करोड़ नौकरियाँ देने का भाजपाई वादा —  पेपर लीक, भर्ती भ्रष्टाचार, शिक्षा माफ़िया, सरकारी नौकरियों को सालों तक ख़ाली रखना, SC/ST/OBC/EWS पदों को जानकर नहीं भरना, अग्निवीर जैसी योजना लाकर ठेके पर भर्ती करना, और करोड़ों युवाओं को दर-दर ठोकरें खाने के लिए छोड़ देना… इन सभी के भेंट चढ़ गया है !!

Read more
Advertisement
देश
img

बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की बढेगी चुनौती! निलंबित TMC नेता हुमायूं कबीर ने नई पार्टी का किया ऐलान

बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की बढेगी चुनौती! निलंबित TMC नेता हुमायूं कबीर ने नई पार्टी का किया ऐलान
img

North India Weather Update | कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप, झारखंड में घने कोहरे का अलर्ट

North India Weather Update | कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप, झारखंड में घने कोहरे का अलर्ट
img

सरकार ने मनरेगा और लोकतंत्र दोनों पर बुलडोजर चला दिया..., VB G RAM G Act पर राहुल गांधी का नया वार

सरकार ने मनरेगा और लोकतंत्र दोनों पर बुलडोजर चला दिया..., VB G RAM G Act पर राहुल गांधी का नया वार
img
बांग्लादेशी हिंदुओं की मद...
बांग्लादेशी हिंदुओं की मदद के लिए वैश्विक हिंदू समाज को एकजुटता के साथ खड़ा होना होगाः Mohan Bhagwat
img
Bihar Election Results: जश्न की तैयारी मे...
Bihar Election Results: जश्न की तैयारी में BJP, शाम 6 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे PM Modi और Nadda
img
'जनसंपर्क करें, रैलियां नह...
'जनसंपर्क करें, रैलियां नहीं', बिहार में खराब प्रदर्शन के बीच दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को दी सलाह
Top News
img

बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की बढेगी चुनौती! निलंबित TMC नेता हुमायूं कबीर ने नई पार्टी का किया ऐलान

बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की बढेगी चुनौती! निलंबित TMC नेता हुमायूं कबीर ने नई पार्टी का किया ऐलान
img

North India Weather Update | कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप, झारखंड में घने कोहरे का अलर्ट

North India Weather Update | कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप, झारखंड में घने कोहरे का अलर्ट
img

सरकार ने मनरेगा और लोकतंत्र दोनों पर बुलडोजर चला दिया..., VB G RAM G Act पर राहुल गांधी का नया वार

सरकार ने मनरेगा और लोकतंत्र दोनों पर बुलडोजर चला दिया..., VB G RAM G Act पर राहुल गांधी का नया वार
img

बांग्लादेशी हिंदुओं की मदद के लिए वैश्विक हिंदू समाज को एकजुटता के साथ खड़ा होना होगाः Mohan Bhagwat

बांग्लादेशी हिंदुओं की मदद के लिए वैश्विक हिंदू समाज को एकजुटता के साथ खड़ा होना होगाः Mohan Bhagwat
img

Bihar Election Results: जश्न की तैयारी में BJP, शाम 6 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे PM Modi और Nadda

Bihar Election Results: जश्न की तैयारी में BJP, शाम 6 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे PM Modi और Nadda
img

20 मिलियन डॉलर का निवेश! भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA का ऐलान

20 मिलियन डॉलर का निवेश! भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA का ऐलान
img

Nepal Gen Z protest: काठमांडू की सड़क पर भागते रहे नेपाल के वित्त मंत्री, बरसते रहे लात-घूंसे, Video वायरल

Nepal Gen Z protest: काठमांडू की सड़क पर भागते रहे नेपाल के वित्त मंत्री, बरसते रहे लात-घूंसे, Video वायरल
img

ओली का इस्तीफा स्वीकार, कौन हैं रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह, जिसे सत्ता सौंपने की मांग कर रहे नेपाल के Gen Z आंदोलनकारी

ओली का इस्तीफा स्वीकार, कौन हैं रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह, जिसे सत्ता सौंपने की मांग कर रहे नेपाल के Gen Z आंदोलनकारी
img

1 घंटे कैसे खिंच गया 15 मिनट का सफर, मोदी-पुतिन की कार में सीक्रेट टॉक से उठ गया पर्दा, ट्रंप से क्या है कनेक्शन?

1 घंटे कैसे खिंच गया 15 मिनट का सफर, मोदी-पुतिन की कार में सीक्रेट टॉक से उठ गया पर्दा, ट्रंप से क्या है कनेक्शन?
img

Vanakkam Poorvottar: PM की Manipur यात्रा से पहले आई बड़ी खबर, सरकार और Kuki-Zo Groups के बीच हुआ समझौता, राज्य में अब लौटेगी शांति

Vanakkam Poorvottar: PM की Manipur यात्रा से पहले आई बड़ी खबर, सरकार और Kuki-Zo Groups के बीच हुआ समझौता, राज्य में अब लौटेगी शांति
img

रोहित शर्मा ने मोहम्द सिराज को दी हीरे की अंगूठी, BCCI ने शेयर किया वीडियो

रोहित शर्मा ने मोहम्द सिराज को दी हीरे की अंगूठी, BCCI ने शेयर किया वीडियो
img

PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में उड़ाया गर्दा, लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से रौंदा

PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में उड़ाया गर्दा, लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से रौंदा
img

DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने फतह किया दिल्ली का किला, Delhi Capitals से चुकाया हिसाब

DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने फतह किया दिल्ली का किला, Delhi Capitals से चुकाया हिसाब
img

रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में आवेश खान की बेहतरीन गेंदबाजी

रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में आवेश खान की बेहतरीन गेंदबाजी
img

सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की बल्ले-बल्ले, राजस्थान रॉयल्स को रौंदा

सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की बल्ले-बल्ले, राजस्थान रॉयल्स को रौंदा