06-Aug-2024 09:46 AM
131
घर बनाने वाली बजाज हाउसिंग फाइनेंस और मनबा फाइनेंस समेत पांच कंपनियों को बाजार नियामक सेबी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने से संबंधित स्वीकृति दे दी है। आईपीओ लाने की मंजूरी पाने वाली कंपनियों में बाजार स्टाइल रिटेल, डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड और दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया भी शामिल हैं।
नयी दिल्ली । बजाज हाउसिंग फाइनेंस और मनबा फाइनेंस समेत पांच कंपनियों को बाजार नियामक सेबी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने से संबंधित स्वीकृति दे दी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की तरफ से उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक, आईपीओ लाने की मंजूरी पाने वाली कंपनियों में बाजार स्टाइल रिटेल, डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड और दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया भी शामिल हैं। दूसरी तरफ सेबी ने 31 जुलाई को संथान टेक्सटाइल्स लिमिटेड के आईपीओ संबंधी दस्तावेजों के मसौदे को वापस कर दिया।
इसके साथ ही सेबी ने एसके फाइनेंस की प्रस्तावित 2,200 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री पर लगी रोक हटा दी है। सेबी के ‘अपडेट’ के मुताबिक, मार्च और जून के बीच आईपीओ संबंधी दस्तावेज दाखिल करने वाली पांच कंपनियों को 30 जुलाई से पांच अगस्त के दौरान नियामकीय अवलोकन पत्र मिले हैं। अवलोकन पत्र पाने का मतलब सार्वजनिक निर्गम जारी करने की मंजूरी से है।
दस्तावेजों के मुताबिक, बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 7,000 करोड़ रुपये के आईपीओ में 4,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर और मूल कंपनी बजाज फाइनेंस द्वारा 3,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। यह शेयर बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक के उन नियमों का पालन करने के लिए की जा रही है, जिसके तहत ऊपरी स्तर की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को सितंबर, 2025 तक शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होना जरूरी है। मनबा फाइनेंस का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से 1.26 करोड़ शेयरों का एक नया निर्गम होगा और इसमें कोई ओएफएस नहीं होगा।
फिलहाल महाराष्ट्र स्थित मनबा फाइनेंस में प्रवर्तकों की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ 148 करोड़ रुपये के नए शेयरों के अलावा प्रवर्तक समूह संस्थाओं और अन्य शेयरधारकों द्वारा 1.68 करोड़ शेयरों के ओएफएस का मिश्रण है। डिफ्यूजन इंजीनियर्स का आईपीओ पूरी तरह से 98.5 लाख इक्विटी शेयरों का नया निर्गम है। दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया का आईपीओ में 1.2 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तकों द्वारा 24 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश लाई जाएगी। इन कंपनियों के शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
गहन सामाजिक सन्देश वाली फिल्म ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में चर्चा में
ग्वालियर फैक्ट्री संचालक का प्लॉट हड़पने का मामला
ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन: विकास और परंपरा का संगम
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
2026-02-19 17:20:14
2026-02-18 18:05:57
2025-12-22 14:20:13
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन: विकास और परंपरा का संगम
Chinese Robot Dog पर घिरी सरकार, Rahul Gandhi ने बताया PR तमाशा
20 मिलियन डॉलर का निवेश! भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA का ऐलान
Nepal Gen Z protest: काठमांडू की सड़क पर भागते रहे नेपाल के वित्त मंत्री, बरसते रहे लात-घूंसे, Video वायरल
ओली का इस्तीफा स्वीकार, कौन हैं रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह, जिसे सत्ता सौंपने की मांग कर रहे नेपाल के Gen Z आंदोलनकारी
1 घंटे कैसे खिंच गया 15 मिनट का सफर, मोदी-पुतिन की कार में सीक्रेट टॉक से उठ गया पर्दा, ट्रंप से क्या है कनेक्शन?
Vanakkam Poorvottar: PM की Manipur यात्रा से पहले आई बड़ी खबर, सरकार और Kuki-Zo Groups के बीच हुआ समझौता, राज्य में अब लौटेगी शांति
Pakistan के खिलाफ विस्फोटक पारी का इनाम, Ishan Kishan की ICC T20 Ranking के Top 10 में धांसू एंट्री
रोहित शर्मा ने मोहम्द सिराज को दी हीरे की अंगूठी, BCCI ने शेयर किया वीडियो
PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में उड़ाया गर्दा, लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से रौंदा
DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने फतह किया दिल्ली का किला, Delhi Capitals से चुकाया हिसाब
रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में आवेश खान की बेहतरीन गेंदबाजी
Copyright ©2026 LokNaad

Leave A Comment