06-Sep-2024 09:30 AM
282
पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाकर बचाव अभियान चलाया गया और तालाब में गिरी कार को निकाला गया।
बाराबंकी जिले के थाना कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम इनायतपुर सागर पब्लिक स्कूल के निकट दो कारों और एक ई-रिक्शा में टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग बाराबंकी के ही रहने वाले थे। घटना में आठ साल की बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी ई-रिक्शा से सीतापुर जिले के महमूदाबाद में किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
पुलिस ने बताया की बृहस्पतिवार की देर रात थाना बडडूपुर क्षेत्र के कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर इनायतपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में फतेहपुर से लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा में टक्कर मारी। इसके बाद वह सामने से आ रही एक दूसरी कार से भिड़ गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क किनारे बने तालाब में गिर गई। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे, जो कुर्सी थाना अंतर्गत ग्राम उमरा के निवासी थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घुघटेर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं छह घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरा निवासी आठ साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के आठ लोग ई-रिक्शा से सीतापुर के महमूदाबाद में दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
बच्ची समेत तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में इरफान, अजीज अहमद, वहीदुन, ताहिरा बानो, साबरीन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार लोग भी घायल हुए हैं, जिनका निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है।
पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाकर बचाव अभियान चलाया गया और तालाब में गिरी कार को निकाला गया।
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
गहन सामाजिक सन्देश वाली फिल्म ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में चर्चा में
ग्वालियर फैक्ट्री संचालक का प्लॉट हड़पने का मामला
ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन: विकास और परंपरा का संगम
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
2026-02-19 17:20:14
2026-02-18 18:05:57
2025-12-22 14:20:13
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन: विकास और परंपरा का संगम
Chinese Robot Dog पर घिरी सरकार, Rahul Gandhi ने बताया PR तमाशा
20 मिलियन डॉलर का निवेश! भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA का ऐलान
Nepal Gen Z protest: काठमांडू की सड़क पर भागते रहे नेपाल के वित्त मंत्री, बरसते रहे लात-घूंसे, Video वायरल
ओली का इस्तीफा स्वीकार, कौन हैं रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह, जिसे सत्ता सौंपने की मांग कर रहे नेपाल के Gen Z आंदोलनकारी
1 घंटे कैसे खिंच गया 15 मिनट का सफर, मोदी-पुतिन की कार में सीक्रेट टॉक से उठ गया पर्दा, ट्रंप से क्या है कनेक्शन?
Vanakkam Poorvottar: PM की Manipur यात्रा से पहले आई बड़ी खबर, सरकार और Kuki-Zo Groups के बीच हुआ समझौता, राज्य में अब लौटेगी शांति
Pakistan के खिलाफ विस्फोटक पारी का इनाम, Ishan Kishan की ICC T20 Ranking के Top 10 में धांसू एंट्री
रोहित शर्मा ने मोहम्द सिराज को दी हीरे की अंगूठी, BCCI ने शेयर किया वीडियो
PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में उड़ाया गर्दा, लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से रौंदा
DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने फतह किया दिल्ली का किला, Delhi Capitals से चुकाया हिसाब
रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में आवेश खान की बेहतरीन गेंदबाजी
Copyright ©2026 LokNaad

Leave A Comment