14-Oct-2024 09:40 AM
315
कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक आरोपी धर्मराज राजेश कश्यप ने खुद को नाबालिग बताया। धर्मराज के इस दावे के बाद अभियोजन पक्ष ने आरोपी का बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने की मांग की है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी गुरमेल बलजीत सिंह को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक आरोपी धर्मराज राजेश कश्यप ने खुद को नाबालिग बताया। उसने दावा किया कि उसकी उम्र सिर्फ 17 साल है। धर्मराज के इस दावे के बाद अभियोजन पक्ष ने आरोपी का बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने की मांग की है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी गुरमेल बलजीत सिंह को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। धर्मराज के बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट के रिजल्ट आने के बाद कोर्ट उसकी कस्टडी पर फैसला सुनाएगा। धर्मराज के नाबालिग होने के दावे का बाबा सिद्दीकी की ओर से पेश वकील ने खंडन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों का आधार कार्ड बरामद किया है, जिसमें गुरमेल की उम्र 23 साल और कश्यप की उम्र 21 साल है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि अगर बचाव पक्ष के वकील को कोई समस्या नहीं है तो धर्मराज का बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराया जा सकता है। मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सिद्धार्थ अग्रवाल से कश्यप के नाबालिग होने के दावे के पक्ष में सबूत मांगे। इसपर अग्रवाल ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र नहीं है लेकिन वे बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट के लिए तैयार हैं। अभियोजन पक्ष ने आरोपियों को 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेजने की मांग की थी। अभियोजन पक्ष ने कहा, 'इस अपराध की जांच के लिए हमें 14 दिन की रिमांड चाहिए।' उन्होंने कहा कि आरोपी हरियाणा और यूपी के रहने वाले हैं। रेकी करने के लिए वह वहां रुके हुए थे। उन्होंने बंदूक कहां से ली और इन्हें चलाना कहां से सीखा। आरोपियों को फंडिंग किसने की, ये सब जांच का विषय है। इन सब की जांच के लिए हमें 14 दिन की रिमांड चाहिए। बचाव पक्ष के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने 14 दिन रिमांड की मांग का विरोध जताते हुए कहा, 'बेशक घटना निराशाजनक है लेकिन आरोपियों ने ऐसा किया है या नहीं यह तो तय करना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने मारी है। मृतक एक मशहूर राजनीतिक व्यक्ति थे और संभव है कि किसी और ने ऐसा किया होगा और आरोपियों को फंसाया जा रहा है। 14 दिन की हिरासत की मांग उचित नहीं है।'
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
गहन सामाजिक सन्देश वाली फिल्म ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में चर्चा में
ग्वालियर फैक्ट्री संचालक का प्लॉट हड़पने का मामला
ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन: विकास और परंपरा का संगम
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
2026-02-19 17:20:14
2026-02-18 18:05:57
2025-12-22 14:20:13
अरुणाचल प्रदेश की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार, पति ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी है'
NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला
Global South में India का बढ़ा कद, Delhi AI Summit के बाद Cuba ने भी माना लोहा
ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन: विकास और परंपरा का संगम
Chinese Robot Dog पर घिरी सरकार, Rahul Gandhi ने बताया PR तमाशा
20 मिलियन डॉलर का निवेश! भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA का ऐलान
Nepal Gen Z protest: काठमांडू की सड़क पर भागते रहे नेपाल के वित्त मंत्री, बरसते रहे लात-घूंसे, Video वायरल
ओली का इस्तीफा स्वीकार, कौन हैं रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह, जिसे सत्ता सौंपने की मांग कर रहे नेपाल के Gen Z आंदोलनकारी
1 घंटे कैसे खिंच गया 15 मिनट का सफर, मोदी-पुतिन की कार में सीक्रेट टॉक से उठ गया पर्दा, ट्रंप से क्या है कनेक्शन?
Vanakkam Poorvottar: PM की Manipur यात्रा से पहले आई बड़ी खबर, सरकार और Kuki-Zo Groups के बीच हुआ समझौता, राज्य में अब लौटेगी शांति
Pakistan के खिलाफ विस्फोटक पारी का इनाम, Ishan Kishan की ICC T20 Ranking के Top 10 में धांसू एंट्री
रोहित शर्मा ने मोहम्द सिराज को दी हीरे की अंगूठी, BCCI ने शेयर किया वीडियो
PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में उड़ाया गर्दा, लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से रौंदा
DC vs RCB Highlights: आरसीबी ने फतह किया दिल्ली का किला, Delhi Capitals से चुकाया हिसाब
रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में आवेश खान की बेहतरीन गेंदबाजी
Copyright ©2026 LokNaad

Leave A Comment